झारखंड।हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के सरैया के दलित बस्ती में डायन के नाम पर महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।ये घटना शुक्रवार रात की बतायी जा रही है। दलित बस्ती के स्व कैलाश भुइयां की पत्नी पर डायन का आरोप लगाकर लोगों ने बुरी तरह मारा पीटा और उसकी मौत हो गई।मारने पीटने वाले पीड़ित परिवार के बताए जा रहे हैं और आरोप भी स्व बुचु भुइयां के परिवारवालों पर लगा है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका के पुत्र संजय भुइयां ने थाने में मामला दर्ज कराया है। संजय ने अपने गोतिया राजकुमार भुइयां, केशर भुइयां, पप्पू भुइयां, छोटी भुइयां, धर्मेंद्र भुइयां, अशोक भुइयां, महेंद्र भुइयां, मंजू देवी एवं राजकुमार भुइयां के दामाद के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

आपको बता दें कि तीन-चार माह पहले भी जिले के कटकसांडी के दाड़ में डायन के नाम पर एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था।