प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)।प्रखंड कार्यालय परिषर में शनिवार को डालसा के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का विधिवत शुभारंभ बीडीओ संजीत कुमार सिंह,सीओ जयशंकर पाठक,थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद पासवान व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में मौजूद लोगों को एक तरफ जहां कई कानून की जानकारी दी गई वहीं दूसरी तरफ कई परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही पेंशन व अन्य योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।पदाधिकारियों ने लोगों को बाल विवाह,मोटर विहिकल एक्ट के अलावा कई कानूनों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधवा पेंशन,वृद्धावस्था पेंशन व किशोरी समृद्धि योजना के कई लाभुकों को योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया।कई लाभुकों के बीच सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। पीएम आवास के कई लाभुकों को राशि भुगतान के अलावा उन्हें गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई।मनरेगा के कई लाभुकों का जॉब कार्ड बनाया गया।इसके अलावा जेएसएलपिएस के सखी मंडल को 8 लाख रुपये का डमी चेक दिया गया।
मौके पर मुखिया सरिता देवी, जगदीश यादव,मनरेगा बीपीओ अजय कुमार सिन्हा,पीएम आवास कॉर्डिनेटर फरहत नाजनी,अंजुम परवीन सहित कई अन्य उपस्थित थे।





