पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।मंगलवार को रवींद्र भवन में पंचायती राज विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में डिजिटल पंचायत योजनान्तर्गत चयनित वीएलई का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आहूत किया गया।डिजिटल पंचायत योजनान्तर्गत चयनित वीएलई का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्रों का आयोजन किया गया।





प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों के स्वागत के पश्चात ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर,ज़िला परियोजना प्रबंधक ई० पंचायत आनंद प्रकाश,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह,कमल पहाड़िया और मास्टर ट्रेनर राजू कुमार,डीजीग्राम ट्रेनर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।





प्रशिक्षण को आगे बढ़ाते हुए प्रशिक्षक का प्रतिभागियों से परिचय कराया गया। सत्र को आगे बढ़ाते हुए मनरेगा योजना के बारे वीएलई के रोल के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के अगले सत्र में पंचायत विकास सूचकांक पोर्टल पर ग्राम पंचायत स्तर पर वीएलई द्वारा किया जाने कार्य के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया।





प्रशिक्षण के तीसरे सत्र में ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में पॉवर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से बताया गया।प्रशिक्षण के अंतिम दो सत्र में ई० ग्राम स्वराज पोर्टल और अन्य सेवाएं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।प्रशिक्षण में शुभम कुमार, डीजीग्राम प्रभारी, सभी प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,सभी प्रखंड समन्वयक,पंचायत राज स्वशासन परिषद,सभी लेखालिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर,15वें वित्त आयोग,सभी डिजिटल पंचायत योजनान्तर्गत चयनित वीएलई समेत अन्य उपस्थित थे।