पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई नेत्री आरुषी वंदना के नेतृत्व में झारखंड डी फार्मा के विद्यार्थियों ने डी फार्मा सत्र 2020-22 एवं 2021-23 की परीक्षा अविलंब कराने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।





बता दें कि लंबे समय से परीक्षा नहीं ली जा रही है,जिस कारण विद्यार्थियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द परीक्षा करवाने का निर्देश दिया है।





इस मौके पर आरुषी,नंदिनी,कृतिका,वसीम,रोहित,कुणाल, शाबाज़,रोहित,पुनीत सहित अन्य मौजूद थे।