पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिले के डीएफओ सौरव चंद्रा ने शनिवार को पुराना सदर अस्पताल में ब्लड बैंक में स्वयं आकर जनहित में रक्तदान किया।रक्तदान करने के पश्चात डीएफओ सौरव चंद्रा ने बताया कि आज हमने जनहित में रक्त दान किया।मैं प्रत्येक तीन माह या एक सौ दिन बाद रक्तदान करता हूं।इसके पहले भी मैं हजारीबाग,धनबाद में पदस्थापित था वहां भी रक्तदान कर चुका हूं।आज हमने पाकुड़ में पहली बार रक्तदान किया।
डीएफओ सौरव चंद्रा ने कहा कि रक्तदान के बाद मुझे अत्यंत खुशी महसूस हुई ताकि ये रक्त किसी न किसी का जीवन दान में काम आएगा। उन्होंने जिले वासियों से अपील किया कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की विकृति नहीं होती है बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है।
इस अवसर पर डीएफओ कार्यालय के पवन कुमार,अस्पताल के चिकित्सक और ब्लड बैंक के कर्मचारी नवीन कुमार उपस्थित थे।





