विशेष संवाददाता,रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ, रांची महानगर,रांची होम थिएटर एंड म्यूजिकल और म्यूजिक वीले के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में ऑस्कर विजेता फिल्म द एलिफेंट व्हीस्पर्स फिल्म दिखाया गया,जिसके अंतर्गत बच्चों को यह शिक्षा दी गई कि हाथी सहित अन्य जीवों के प्रति प्रेम और सेवा का भाव किस तरह विकसित करना चाहिए।झारखंड में जीव और प्रकृति दोनों का बहुत गहरा संबंध है।हम सभी को इन दोनों में समर्पित होने की भावना रखनी चाहिए,जिससे इनका उचित संग्रक्षण हो पाए। जीवों को किसी रुप से दुःख या चोट नहीं पहुंचाना चाहिए।साथ ही उनकी देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि यही सच्ची मानवता है।इस अवसर पर बच्चों ने इस मूवी को देखकर काफी इंजॉय किया।





इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एसके सिन्हा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ, रांची महानगर के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, नीरज मिश्रा, संजीव कुमार, संजय साहू,संतोष साहू, निराकार आचार्य, बृजेश सिन्हा, नलिनी, केके प्रसाद, मेघा, आनंद, जया ठाकुर, पीके सहाय, कोशल सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।