प्रतिनिधि, चतरा। डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा के एनसीसी विंग के तत्वावधान में 29 कैडेटों की टीम विद्यालय के सीटीओ चेतन आनन्द के संरक्षण में हज़ारीबाग जिला अंतर्गत विनोबा भावे विश्वविद्यालय रवाना हुई।यह प्रशिक्षण कैम्प दिनांक 20 जुलाई से 29 जुलाई तक संचालित होगी।





कैम्प में भाग लेने वाले छात्रों को विदा करते हुए अपने शुभकामना संदेश में डीएवी चतरा के प्रचार्य सैयद एजाज अहमद ने कहा कि यह प्रशिक्षण कैम्प आप सभी को जीवन को और अनुशासित करेगा। साथ ही नई नई बातों को सीखने को मिलेगा।आप एकत्रित हो कर इस एनएनसी प्रशिक्षण कैम्प के सफल भागीदार बनके वापस लौटे।





एनएनसी प्रशिक्षण कैम्प में भाग लेने वाले छात्रों को डीएवी विद्यालय के शिक्षक अभिजीत सिन्हा, प्रदीप कुमार साव,रोशन झा आदि अन्य सभी ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।