प्रतिनिधि,बलियापुर। डीएवी पब्लिक स्कूल में बच्चों के लिए रोजगार परक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 16.3.2023 से 22.3.2023 तक किया गया है। टिंकरहाट इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित 7-दिवसीय बांस हस्तशिल्प कार्यशाला सतत विकास को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक गैर-लाभकारी संगठन, ने विद्यालय में बांस हस्तशिल्प पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल,रांगामाटी, सिंदरी में कक्षा पांचवी से ग्यारहवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यशाला में भारत सरकार के द्वारा प्रशिक्षित बंबू-क्राफ्ट कलाकार प्रशिक्षण देंगे। इस कार्यशाला के इंचार्ज मुकेश कुमार तिवारी हैं। कार्यशाला की समाप्ति पर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। कार्यशाला समय सुबह 9:30 से 1:30 रखा गया है।





