प्रतिनिधि, रजरप्पा। डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में नेताजी के 126वें जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।सर्वप्रथम नेताजी की मूर्ति पर सभी शिक्षक– शिक्षिकाओं और छात्र–छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक उमापति कुमार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की शौर्यगाथा , वीरता और उनकी पराक्रम पर प्रकाश डाला । उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही अपने राष्ट्र को समृद्ध बना सकते हैं । सातवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा कुमारी और वैष्णवी के द्वारा उनके जीवन एवं आदर्श संबंधी विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक रजनीश पाठक ने बच्चों के साथ मिलकर सस्वर देशभक्ति गीत गाकर रोम–रोम देश भक्ति की भावना से भर दिया ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री हिमांशु कुमार झा ने अपने संदेश में कहा कि आज जो हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान है । उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने जिस वीरता और पराक्रम से देश को आज़ादी दिलाई ,वह भुलाया नहीं जा सकता है । नेताजी ही आज़ाद भारत का सपना संजोकर आज़ाद हिंद फौज़ की स्थापना की तब हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ।कार्यक्रम के दौरान सत्यकाम आर्य , श्यामलकांति मिश्रा , अर्णव मन्ना , सोनी कुमारी , रीमा कुमारी , अर्चना लाल इन्द्रनाथ महतो , शंभु कुमार एवं सभी छात्र–छात्राएं उपस्थित थे।





