चतरा। वशिष्ठ नगर जोरी थाना परिसर में नवनिर्मित सभा कक्ष का विधिवत उद्घाटन डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने रविवार को फीता काट कर किया। इस मौके पर सीओ मिथलेश कुमार,पुलिस निरीक्षक प्रमोद पाण्डे,थाना प्रभारी गुलाम सरवर,जोरी कलां मुखिया मो शमशाद ,प्रमुख पति कमलेश कुमार,राजद के प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव, राजद नेता कृष्णा पासवान,कांग्रेस नेता डा आरिफ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।