डीडीसी ने गिरिडीह,जमुआ व डुमरी में मनरेगा और अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक की





बैठक में विभिन्न संचालित योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा,अपेक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कार्य करने का निर्देश





एक्शन प्लान बनाकर अबुआ आवास योजना के लक्ष्य को पूरा करें:उप विकास आयुक्त





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे ने गुरुवार को गिरिडीह,जमुआ और डुमरी प्रखंड में मनरेगा और अबुआ आवास योजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं में गति लाने के निर्देश दिए गए तथा शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।





उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अब तक जिले में कार्यान्वित की गई प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है।इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने के लिए निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से एक महत्वपूर्ण योजना है। प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ देंगे।





उप विकास आयुक्त ने कहा कि आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन हो, ताकि लोगों को उचित लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा सके।





बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी,जमुआ,गिरिडीह और डुमरी,बीपीओ,रोजगार सेवक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।