डीसी व सहायक उत्पाद आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब अड्डों के खिलाफ कार्रवाई जारी
इटकी, पिस्का और बेड़ो में जिला आबकारी टीम ने की छापामारी
तीन गिरफ्तार, एक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
400 किलो जावा महुआ और 120 लीटर अवैध शराब जब्त
वरीय संवाददाता,रांची। अवैध शराब अड्डों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए ज़िला आबकारी टीम ने अवैध शराब जब्त करते हुए इसमें संलिप्त लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
तीन गिरफ्तार, 400 किलो जावा महुआ और 120 लीटर अवैध शराब जब्त
जिला आबकारी टीम द्वारा इटकी थाना क्षेत्र के गोप्लाटोली, नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का और बेड़ो थाना क्षेत्र के टैरो में छापेमारी की गई। कार्रवाई में पिस्का से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि गोप्लाटोली से एक व्यक्ति फरार हो गया, जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस दौरान 400 किलो जावा महुआ और 120 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया।
आपको बतायें कि पिछले दो दिनों में जिला आबकारी टीम ने रांची एयरपोर्ट के पीछे चंदाघासी ग्राम, जगन्नाथपुर, धुर्वा, भुसूर, लोवाडीह के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध तरीके से चल रहे शराब अड्डे के ख़िलाफ कार्रवाई की है।





