प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित कन्वेयर बेल्ट एनटीपीसी टीपी 5 के समीप घाटी में फाइबर ब्लॉक ईट ला रहा टर्बो वाहन पलट गई। टर्बो में सवार चालक समेत सभी पांचो मजदूर घायल हो गए। मौके पर उपस्थित सोनबरसा ग्राम निवासी जेएमएम नेता गुड्डू राम ने घायलों को बढ़-चढ़कर मदद किया। इतना ही नहीं बड़कागांव समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए बड़कागांव भेजा।
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि टर्बो वाहन पूरी तरह से पलट गई और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ज्ञात हो कि उक्त मार्ग में हमेशा सड़क दुर्घटना होती रही है ,चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की जरूरत है ताकि सड़क दुर्घटना से बचा जा सके।





