कान्हाचट्टी,प्रतिनिधि।कान्हाचट्टी अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार ने तमासिन जलप्रपात के विकास उत्थान एवं सुरक्षा को लेकर 16 दिसंबर दिन शनिवार को तमासिन ऊपर चबुतरा के पास ही 11:00 बजे दिन में बैठक बुलाई गई है।उन्होंने तुलबुल पंचायत के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों एवं समाजसेवियों से बैठक में अधिक से अधिक लोगों के भाग लेने की अपील किया है ताकि लोगों से विचार विमर्श कर तमासिन जलप्रपात के सुरक्षा विकास एवं उत्थान संबंधी परिचर्चा लोगों के साथ हो।सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दिसंबर महीना कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगी।उसके बाद लोग बिहार एवं विभिन्न जिलों से तमासिन जलप्रताप के एक खूबसूरत मनमोहक दृश्य देखने और लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।इसीलिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विकास के प्रति विशेष रूप से चर्चा किया जाएगा।





