प्रतिनिधि,बड़कागांव। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में ठोस एवं तरल कचरा का स्थाई निराकरण कार्यक्रम के तहत तलसवार पंचायत में मुखिया गीता देवी की अगुवाई में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया,जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में शुक्रवार को विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं शिक्षकों एवं गांव के लोगों की उपस्थिति में स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं कचरा का निपटारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने गांव टोला, मोहल्ला को स्वच्छ व साफ सफाई रखने की अपील करते हुए स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आमजनों को जागरूक करते हुए घर-घर में शौचालय का उपयोग करने की चर्चा व परिचर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वच्छता से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में रितु कुमारी, चंद्रमुखी कुमारी व निधि शरन एवं अन्य बच्चों के द्वारा आकर्षक पेंटिंग बनाया गया, जिसे मुखिया ने बच्चों के द्वारा बनाए गए आकर्षक पेंटिंग को देखकर प्रसन्नता जाहिर की तथा पेंटिंग में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। स्वच्छता पखवाड़ा पंचायत के पलांडू स्कूल एवं लमकीटांड स्कूल में भी मनाया गया।
इस मौके पर मुखिया गीता देवी, विद्यालय प्रधानाध्यापक तुलेश्वर कुमार, शिक्षक बिरेंद्र कुमार, भोलानाथ कुशवाहा, विमल प्रसाद ,मनोज राम रविदास, अर्जुन राम, उषा राणा, आलोमनी एक्का, मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, अध्यक्ष घनश्याम कुमार, लवकुश तूरी ,ममता देवी व अन्य लोग उपस्थित थे।





