प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बिरनी थाना क्षेत्र के सलेडीह में शनिवार की सुबह लापता नाबालिग लड़की का शव कुआं में तैरता हुआ मिला।जिसकी पहचान सलेडीह गांव निवासी कार्तिक राणा की पुत्री पूजा कुमारी 15 वर्षीया के रूप में की गई। इस घटना से गांव मे सनसनी फैल गई और लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना बिरनी पुलिस को दिया गया। जिसके बाद अनुमण्डल पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम, बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह दल बल सहित घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना को लेकर बिरनी थाना क्षेत्र के सलेडीह गांव निवासी कार्तिक राणा ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा कुमारी 15 वर्षीया के पास 8 मार्च की रात में दो लड़का उनके घर आए थे। जिसके बाद पूजा कुमारी को ले जाने के लिए घर में घुसे, जहां पूजा के साथ उनकी दादी सोई हुई थी। इधर बेटी का शव मिलने से परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि पूजा बीतें 8 मार्च को होली की रात से ही लापता थी, वहीं तीन दिनों बाद उसका शव गांव के कुएं से बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार मृतका पूजा के परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी के बरामदगी की गुहार तक लगाई थी,लेकिन तीन दिनों बाद उसका शव कुएं से मिलने के बाद अब बिरनी थाना पुलिस भी सवालों के घेरे में है।इस दौरान एसडीपीओ नौशाद आलम और बिरनी थाना प्रभारी अमरजीत सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।





