गाजियाबाद।तुर्की में भूकंप से अभीतक 41 हजार लोगों की मौत हुई है।मलबे से अभी भी शवों के निकलने का क्रम जारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन दोस्त के जरिए तुर्की को हर संभव मदद दी।एनडीआरएफ की टीमें भी यहां से तुर्की भेजी गईं।गाजियाबाद से तुर्की गई एनडीआरएफ की टीम आज शुक्रवार वापस गाजियाबाद पहुंची।एनडीआरएफ टीम के सदस्यों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।बता दें कि तुर्की के अंदर माइनस में टेंपरेचर था।ऐसे में रेस्क्यू करना बहुत कठिन था,लेकिन एनडीआरएफ टीम ने अपना बेस्ट दिया।
बताते चलें कि एनडीआरएफ डॉग स्क्वॉड टीम भी तुर्की पहुंची थी, जिसमें गाजियाबाद एनडीआरएफ से दो खोजी कुत्ते थे। इन कुत्तों की अहम भूमिका रही।रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गाजियाबाद की 8th बटालियन एनडीआरएफ की टीम गई थी। टीम में 51 सदस्य थे।एनडीआरएफ की टीम को तुर्की में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार लीड कर रहे थे।एपिसेंटर पर गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीम ने 27 शव मलबे से निकाला था।
डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार का कहना है कि हमें एनडीआरएफ पर गर्व है।विषम परिस्थितियों में भी हमारी टीम ने अपना 100 प्रतिशत दिया।उन्होंने कहा कि गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीम ने 27 डेड बॉडी मलबे से निकाली।





