प्रतिनिधि,गिरीडीह। तेलंगाना के हैदराबाद में गिरीडीह जिले के राजधनवार थाना अंतर्गत पचरुखी गांव निवासी राजू यादव पुत्र बद्री यादव की मौत हो गई। बद्री यादव को तीन पुत्रों में से राजू यादव बड़ा बेटा था।मृतक अपने पीछे दो बेटियां एवं एक बेटा जिसका उम्र क्रमशः 8,6,2 वर्ष है,छोड़ गया।राजू अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए विगत 15 वर्षों से तेलंगाना के हैदराबाद में दिहाड़ी मजदूर की तरह कार्यरत था। परन्तु करोना महामारी के बाद कोई स्थाई रूप से काम नहीं कर पा रहा था। उसके करीबी लोगों की मानें तो ,जिसकी चिन्ता एवं वर्तमान समय में परिवार के भरण पोषण की चिन्ता उसके चेहरे पर साफ झलकती थी,जिसके कारण उसे शराब पीने की लत लग गई थी।यही शराब मौत का कारण माना जा रहा है।





उक्त घटना की सूचना झारखंड एकता समाज को मिली जो प्रवासी मजदूर के लिए वरदान साबित होते हैं। समाज के सदस्यों ने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए कानूनी कार्रवाई से लेकर झारखंड स्थित उसके पैतृक गांव राजधनवार पचरूखी के रवानगी तक परिजनों के साथ मददगार रहे। इस विषम परिस्थिति में मृतक के भाई अजीत यादव,साला एवं ससुराल के परिजन झारखंड एकता समाज के चेयरमैन विनोद यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, संस्थापक पप्पू यादव, महासचिव किशोर यादव, सलाहकार उमेश यादव, प्रवक्ता विजय यादव, इंचार्ज जयंत शर्मा, सिकंदराबाद टीम के अध्यक्ष गुलाब यादव, रमेश, मुकेश, संतोष यादव,रुपेश यादव, प्रकाश यादव, धानेश्वर यादव, बालेश्वर यादव, बिनोद यादव एवं सामाजिक कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।मृतक का शव एम्बुलेंस 5 मई की शाम 7 बजे रवाना किया गया जो 7 मई की सुबह लगभग 4 बजे तक राजधनवार के गांव पचरूखी पहुंचने की बात बताई गई।