प्रतिनिधि,गिरिडीह। झारखंड राज्य टेट सहायक अध्यापक समन्वय समिति प्रदेश कमिटी के सदस्य झरीलाल महतो ने यहां गुरूवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक और मध्य विद्यालय में नियुक्ति हेतु लाया गया सहायक आचार्य नियमावली विज्ञापन का टेट समन्वय समिति विरोध करती है।





झरीलाल महतो ने कहा कि झारखंड सरकार ने 23-24 उम्र वाले के साथ 45-50 उम्र वाले पारा शिक्षकों को एक साथ तुलना की है।विद्यालय में कार्यरत पारा शिक्षक अपना कार्य करते हुए 9 घंटों की परीक्षा में कैसे बैठेगे।उन्होंने कहा कि जब माध्यमिक स्तर का सिलेबस दिया गया है तो फिर पे स्केल भी माध्यमिक स्तर का ही होना चाहिए।





झरीलाल महतो ने कहा कि नियमावली और विज्ञपान में बहुत खामिया हैं।सरकार ने संभवतः पारा शिक्षकों को बाहर करने की तैयारी कर ली है।अगर पारा शिक्षकों के हित का ध्यान रहता तो सरकार अपने तरफ से वेटज भी देती।उन्होंने कहा कि सरकार इस त्रुटिपूर्ण बहाली प्रक्रिया को वापस ले नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। कहा कि साथ ही प्रदेश सरकार को काला झंडा भी हर चौक चौराहे पर दिखाया जायेगा।