प्रतिनिधि,इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा को संपन्न करने की बात की गई।





इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर मनोहर करमाली ने कहा कि पूजा को शांति एवं सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। हुडदंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी एवं शराब के क्रय विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।





इटखोरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं तो की ही जाएगी साथ ही साथ पूजा समिति और जनप्रतिनिधियों से भी यह हमारी अपेक्षा होगी कि वे पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। कहीं से भी अगर किसी प्रकार की कोई अनहोनी होने की संभावना हो या ऐसा लगे कि इससे पूजा में किसी प्रकार का व्यवधान हो सकता है एवं शांति व्यवस्था भंग हो सकती है तो अविलंब प्रशासन को सूचित करेंगे। प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।





अंचल अधिकारी ने कहा कि यह सबका दायित्व बनता है कि पूजा को सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए।इसके लिए यह आवश्यक है कि समिति से जुड़े हुए सभी लोग और जनप्रतिनिधि अपना पूर्ण सहयोग दें। पुलिस उपाधीक्षक ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया की पूजा को शांतिपूर्ण सद्भावना के साथ संपन्न कराने में अपना पूरा सहयोग देंगे।





इटखोरी थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में पूजा समिति प्रशासन का सहयोग करेगी। जगह-जगह प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सबने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए आनंद और उल्लास पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा को संपन्न कराने की बात कही।





कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड महामंत्री शिवकुमार राणा, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि सुनील रवानी, जिला मंत्री सतीश सिंह, इटखोरी पूर्व मुखिया रतन शर्मा, इतवारी मुखिया भाजपा भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष सह इटखोरी दुर्गा पूजा पंडाल अध्यक्ष उदय सिंह, शहरजाम मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र रजक, मकसूद आलम, हलमता मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, मलकपुर मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार रजक,सांसद प्रतिनिधि मुकेश राम, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह,अनुज दांगी, करणी पंचायत मुखिया किरण देवी, शहरजाम पंचायत समिति सदस्य लोकेश रजक एवं राजेंद्र रजक समेत अनेकों समाज सेवी और गणमान्य उपस्थित थे।