प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शनिवार को थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रंथु महतो व संचालन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने किया।





बैठक में शामिल दोनों समुदाय के प्रबुद्ध धर्मावलंबियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाने की बातें कही गई। वहीं इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।इसको लेकर विचार-विमर्श किया गया।





इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रवियों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने आमलोगों से किसी भी तरह के संवेदनशील सूचना अविलंब थाना में देने का आग्रह किया।





इस मौके पर सीओ विजय कुमार दास,बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह,जिप सदस्या देवन्ति देवी,दासो देवी, उपेन्द्र पांडेय, विकास पाण्डेय, रफुल अंसारी,मो सनाउल्लाह समेत अन्य लोग मौजूद थे।