थोक वस्त्र बिक्रेता संघ कार्यालय में माप-तौल विभाग ने लगाया शिविर





विभाग का प्रयास सराहनीय : प्रमोद सारस्वत





विशेष संवाददाता,रांची।राजधानी के अपर बाजार (मैकी रोड) स्थित झारखंड थोक वस्त्र बिक्रेता संघ कार्यालय में गुरुवार को माप-तौल विभाग द्वारा शिविर लगाया गया।





कैंप में संघ के सदस्यों का माप-तौल लाइसेंस के साथ मीटर, बाट व कांटा का भी सत्यापन किया गया। शिविर में संघ के 72 सदस्यों के लाइसेंस का सत्यापन किया गया।





इस अवसर पर माप तौल विभाग की ओर से संगीता बाडा,(निरीक्षक, रांची) विजय बहादुर गुप्ता (सहायक,नियंत्रक) संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, सचिव प्रमोद सारस्वत,सह सचिव हैप्पी किंगर, विभाग से मथाई मुर्मू (बड़ा बाबू) बलराम महतो (अनु सेवक) सहित लाइसेंस सत्यापित करवाने वाले सदस्य भी उपस्थित थे।