प्रतिनिधि,चतरा। पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर सोमवार को पुलिस लाइन चतरा में आगामी पर्व होली एवं शबे बरात को लेकर चतरा पुलिस के द्वारा दंगाइयों एवं हुड़दंगियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मार्क ड्रिल में चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, मेजर सार्जेंट विकास कुमार सिंह,सार्जेंट ज्ञानेंद्रपति एवं बड़ी संख्या में सिपाही सम्मिलित थे।पुलिस टीम के द्वारा पेशेवर तरीके से सारे दंगा रोधी इक्विपमेंट, बजरा वाहन, रोबोट ड्रेस एवं बॉडी प्रोटेक्टर, लाठी हेलमेट से सुसज्जित होकर पुलिस लाइन 17 के ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मार्क ड्रिल के माध्यम से दंगाइयों को स्पष्ट मैसेज देने का काम किया गया कि किसी भी परिस्थिति में चतरा पुलिस सतर्क है तथा दंगाइयों से निपटने के लिए सक्षम है।





