प्रतिनिधि,जमशेदपुर।किसी भी देश की संप्रभुता की रक्षा की जिम्मेदारी वहां की सेना की होती है और अपने देश में भी भारतीय थल सेना, वायु सेना व नौ सेना निरन्तर सरहदों की रक्षा में तत्पर रहते हैं। वन रैंक वन पेंशन नेतृत्व कर रहे अधिकारियों की एकतरफा निर्णय की वजह से 97 प्रतिशत जवानों का पेंशन प्रभावित हुआ है। देश की सैकड़ों संस्थाओं ने अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए संवैधानिक तरीके से शांति पूर्ण आंदोलन विगत 20 फरवरी से कर रहे हैं और देश के कोने-कोने से आए सैनिक हिस्सा भी ले रहे हैं।
इस बीच वाइस ऑफ एक्स सर्विस मैन नामक संस्था ने रक्षा मंत्री एवं डिफेंस सेक्रेटरी से मुलाकात कर अपनी बात रखी। साथ ही आगामी 12 मार्च को जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया है,जिसमें पूरे देश के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सम्मानित सदस्यों ने अपने प्रतिनिधि पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, रमेश प्रसाद शर्मा और आरके चौधरी को माला पहनाते हुए पुष्पगुच्छ देकर शुक्रवार को रवाना किया।
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे साथियों ने भारत माता की जय और भारतीय सेना की जय के नारे लगाए। इस दौरान दिल्ली जाने वाले साथियों के मंगलमय यात्रा की कामना भी की।जिला मंत्री दिनेश सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें रमेश सिंह, बलजीत सिंह, विजय शंकर पांडेय, डॉ. कमल शुक्ला, हरेन्दू शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, सतनाम सिंह, रजत डे, कुंदन सिंह, विजय त्रिपाठी, अभय सिंह, आनंद पाठक, राजेश कुमार, अर्जुन ठाकुर, ब्रजकिशोर सिंह, शिवशंकर चक्रवर्ती, नवल किशोर सिंह, डीएस तिवारी, महेश चंद प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, बलराम पटसानी, एमके सिंह, रवि कुमार, राजीव रंजन, जावेद हुसैन, अविनाश कुमार, मिथिलेश सिंह और गोविंद राय उपस्थित थे।





