पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। इटखोरी प्रखंड के बानाचक परसौनी से खोया हुआ बच्चा दिल्ली से बरामद कर लिया गया है। साजिद अंसारी का 14 वर्षिय बेटा सुफियान जफर 24 जून को घर से लापता हो गया था।





सुफियान के परिजनों ने बताया की सुफियान परसौनी से गायब हो गया था,जिसके बाद वह दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर रो रहा था।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस द्वारा बच्चे को 26 जून के दिन 12 बजे बरामद कर लिया गया,जिसके बाद परसौनी गांव के कुछ लोग दिल्ली में काम करते हैं। पुलिस के सहयोग से वे लोग वहां जाकर बच्चे की पहचान कर पुष्टि की। फिर बच्चे के माता पिता को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद गुरुवार को उसके परिजन नई दिल्ली पहुंचकर बच्चे को गले लगाया।





सुफियान ने बताया की परसौनी से दो आदमी मुझे बहला फुसला कर नशे की हालत में नई दिल्ली ले आए। इसके बाद जब हमें होश आया तो हम रोने लगे तभी वे लोग हमें छोड़कर भाग गए। हमें रोता देख वहां दिल्ली पुलिस पहुंची और थाने ले आ आई।





बच्चे को साथ में लेकर भागने वाले आरोपी की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। खोए बच्चे की बरामदगी के बाद बच्चे के माता और मामा ने सुफियान को दिल्ली से 27 जून को 12 बजे लेकर घर बानाचक पहुंचे, बच्चे के माता पिता ने दिल्ली पुलिस के प्रति आभार जताया है।