पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिला मुख्यालय में उपायुक्त की सभा कक्ष में कान्हाचट्टी प्रखंड के बकचुंबा पंचायत की एक दिव्यांग महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची।यह दिव्यांग महिला अपने पैरों पर चल पाने में असमर्थ थी फिर भी जनहित से जुड़े एक मामले को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा आयोजित जनता दरबार में पहुंची।
दिव्यांग महिला ने उपायुक्त से गुहार लगाया कि बकचुंबा पंचायत के विद्यालय के मद से विद्यालय के समीप एक चापाकल लगा दिया जाए।अपने आवेदन में इस दिव्यांग महिला ने कहा कि चापाकल नहीं होने से विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी पेयजल की समस्या होती है।चापाकल लगने से आसपास के लोगों और विद्यालय के बच्चों को पेयजल की समस्या से निदान मिल सकेगा। उपायुक्त इस दिव्यांग महिला की भावना का सम्मान करते हुए तत्क्षण कान्हाचट्टी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस दिव्यांग महिला के आवेदन के आलोक में विद्यालय के समीप चापाकल लगाने का निर्देश दिया।





