प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय परिसर अंतर्गत शिव मंदिर प्रांगण मे बड़कागांव दिव्यांग संगठन ट्रस्ट एवं एनएलआर इंडिया फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से बैठक की । बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर महतो संचालन लोकनाथ राणा ने किया।बैठक में मुख्य रूप से एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के राज्य समन्वयक काशीनाथ चक्रवर्ती ने कार्यों का निरीक्षण किया।





बैठक में मुख्य रूप से दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।तत्पश्चात कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। दिव्यांग स्वयं सहायता समूह के प्रत्येक समूह से 2 सदस्य को हर मासिक बैठक में उपस्थित होना अनिवार्य होगा,जितने भी समूह का खाता बैंक में खुल गया है।उन समूहों को अगले माह तक समूह को संचालित करने के लिए रजिस्टर और पासबुक वितरण किया जाएगा और ट्रेनिंग का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही किराए के मकान में कार्यालय खोला जाएगा।





मौके पर बैठक में काशीनाथ चक्रवर्ती, प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राणाराणा, रामेश्वर महतो, सचिन सोनी, मुकेश कुमार, शांति देवी अशोक प्रजापति, होरिल महतो, कंचन कुमारी, विमला देवी, बिरजू कुमार, रंजीत कुमार रामसुंदर महतो आदि उपस्थित थे।