प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय परिसर में बाल विकास परियोजना द्वारा शनिवार को दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण किया गया।





बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अर्चना एक्का ने बताया कि दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण मुख्य रूप से कुल 8 लोगों को ट्राई साइकिल , 3 लोगों को व्हीलचेयर एवं 3 को बैशाखी वितरण किया गया।पूछे जाने पर प्रवेक्षिका पूजा राय ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसके तहत बाल विकास परियोजना के द्वारा सहायक उपकरण उपलब्ध कराया जाता है। 3 वर्ष से जिनको नहीं मिला है वह भी इसका लाभ ले सकते हैं।हमारे विभाग में पर्याप्त मात्रा में सहायक उपकरण उपलब्ध है।





सहायक उपकरण मुख्य रूप से नौशाद आलम , मोहम्मद इसराइल आदि के कई दिव्यांग के बीच वितरण किया गया। सहायक उपकरण पाकर के लोग काफी उत्साहित थे।मैके पर मुख्य रूप से प्रवेक्षीका अनुराधा पासवान,पूजा राय, रुखसाना परवीन, मुखिया संघ अध्यक्ष, रंजीत महतो , पश्चिमी जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां , सचिन सोनी, रामेश्वर महतो, अशोक महतो , सुरमनी महतो , नौशाद आलम , ईश्वरी महतो , आदी लोग उपस्थित थे।