विशेष संवाददाता
धनबाद। दी आर्ट ऑफ लिविंग की तीन दिवसीय हैप्पीनेस वर्कशॉप का समापन बैंकमोड़ स्थित सिद्धि विनायक निवास में हुआ। इस कार्यशाला को मीडिया कोऑर्डिनेटर व झारखंड स्टेट चिल्ड्रेन टीन्स कोऑर्डिनेटर मयंक सिंह और टीएओएल प्रशिक्षिका सोनी कुमारी ने संबोधित किया। तीन दिनों में प्रतिभागियों ने योगासन, सूर्यनमस्कार, ध्यान, प्राणायाम, और दी आर्ट ऑफ लिविंग की फ्लैगशिप लयबद्ध स्वांस की प्रक्रिया - सुदर्शन क्रियाएं सीखी। कार्यशाला में आए विद्यार्थियों को कंसंट्रेशन प्राणायाम, स्ट्रेस रिलीव की विधि भी सिखाई गई। वहीं, शांति, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतिभागियों ने अनुभव किया।
योगासन से शरीर में स्फूर्ति और लचीलापन का अनुभव पूनम कुमारी व कंचन कुमारी जो आर्ट्स और कॉमर्स ग्रेजुएट हैं, वहीं, व्यवसाई माखन मोहन अग्रवाल और विधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने मन शांत और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। तुषार कुमार, काजल कुमारी ने कंसंट्रेशन प्राणायाम सीखा। मनोज कुमार दत्ता को एकाग्रता और ध्यान अत्यंत प्रभावित किया।
कार्यशाला को सफल बनाने मे पिंटू सिंह, अनिल बर्नवाल, गौरी शंकर, सोनाली सिंह का योगदान रहा। उक्त जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन प्रभारी मयंक सिंह ने दी।





