प्रतिनिधि, चौपारण। चौपारण(हजारीबाग) एक तरफ जहां प्रखण्ड में लोग स्वच्छता व प्रकाश के प्रतीक पर्व दीपावली को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। लोगों ने अपने अपने घरों को साफ सुथरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है। दिन रात लगकर अपने घरों को साफ सुथरा किया। वहीं दूसरी तरफ दीपावली जैसे पर्व में भी प्रखण्ड मुख्यालय के बस स्टैंड में लगा गंदगी का अंबार मुंह चिढ़ा रहा है। मानो आसपास के लोगों की चेतना मर गई हो। जिन्होंने अपने घरों को तो साफ सुथरा किया पर अपने घरों के सामने में ही गन्दगी का अंबार लगा दिया और उसी गन्दगी के बीच दीपवाली मनाने में मशगूल हैं।





बता दें कि चौपारण का खीरमोहन अपने प्रसिद्धि के लिए विश्व विख्यात है। हर दिन यहां के सैकड़ों दुकानों से लाखों का खीरमोहन देश के कोने कोने में यात्रियों से पहुंचता है पर उन्ही में से कुछ दुकानों के द्वारा झूठे दोने व होटल के कचरे को जीटी रोड के बीच मे फेंक दिया जाता है और आज उसी का परिणाम है कि चौपारण के बस स्टैंड में गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। ये गन्दगी अब चौपारण के खीरमोहन की प्रसिद्धि पर भी बट्टा लगाते दिख रहा है और गन्दगी के नाम पर चार चांद लगाते दिख रहा है।