उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है।जहां एक चोर ने वेल्डिंग मशीन का काम करने वाले व्यक्ति की दुकान से हजारों रुपए का चोरी लिया,लेकिन व्यक्ति की माली हालत जानकार चोर का दिल पसीज गया और वो काफी इमोशनल हो गया।चोर ने व्यक्ति का सामान वापस करते हुए माफी भी मांगी। इतना ही नहीं चोरी की घटना के पीछे गलत सूचना को जिम्मेदार बताया। इलाके में और पुलिस विभाग में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के चंद्रायल गांव का है।दिनेश तिवारी की आर्थिक स्थित बहुत खराब है। कुछ समय पहले ही दिनेश ने 40 हजार रुपए का कर्ज लेकर वेल्डिंग का काम शुरू किया था। 20 दिसंबर को रोजाना की तरह जब दिनेश अपनी दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला।दुकान का शटर खोलने पर उसने देखा कि औजार समेत अन्य सामान गायब है। दिनेश ने बिसंडा थाने में तहरीर देने ग‌ए थे,लेकिन थाने में दरोगा के न मिलने पर चोरी का मामला दर्ज नहीं हो सका।

दिनेश को गांव के लोगों से 22 दिसंबर को पता चला कि उनका सामान घर से कुछ दूरी पर एक खाली स्थान पर पड़ा है। चोर दिनेश का सामान गांव की ही एक खाली जगह पर फेंक कर चले गए थे।चोरों ने लौटाए गए सामान के साथ एक पेपर नोट चिपका दिया। लेटर में लिखा था कि यह दिनेश तिवारी का सामान है। हमें बाहरी आदमी से आपके बारे में जानकारी हुई। हम सिर्फ उसे जानते हैं जिसने लोकेशन दी कि दिनेश तिवारी कोई मामूली आदमी नहीं है, पर जब हमें जानकारी हुई तो हमें बहुत दुख हुआ इसलिए हम आपका सामान वापस देते हैं। गलत लोकेशन की वजह से हमसे गलती हुई।

सामन वापस मिलने की खुशी पर दिनेश ने कहा कि मेरी वेल्डिंग की दुकान में 20 दिसंबर को चोरी हो गई थी, जब मैं उस दिन वहां पहुंचा तो चोर वहां से 2 वेल्डिंग मशीन, 1 कांटा (तौलने वाला), 1 बड़ी कटर मशीन, 1 ग्लेंडर और 1 ड्रिल मशीन कुल 6 सामान चोरी कर ले गए थे।' दिनेश ने बताया कि वह उसी दिन थाने में शिकायत करने पहुंचे थे तो कहा गया कि दरोगा जी मुआयना करने आएंगे लेकिन कोई आया नहीं। हालांकि सामान वापस मिलने से दिनेश राहत महसूस कर रहे हैं।