प्रतिनिधि,दुमका।समाहरणालय के सभागार कक्ष में शनिवार को जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि दुमका जिला में स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र में एएनएम उपस्थित रहेंगी एवं अपने कार्य का निर्वाहन करेंगी।स्वास्थ्य उपकेन्द्र बंद पाए जाने पर संबंधित एएनएम पर कार्यवाही की जाएगी।उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिस स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र पर सीएचओ नहीं है वहां तीन दिनों के लिए निकटती स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र की सीएचओ को पदस्थापित कर कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने गोपीकान्दर में संचालित बाइक एम्बुलेंस को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित करने एवं अतिरिक्त बाइक एम्बुलेंस भी उपलब्धता कराने का निर्देश दिया। निर्देश दिया कि दुमका जिला अंतर्गत जहां स्वास्थ्य उपकेन्द्र में भवन नहीं है, वहां नये स्वास्थ्य उपकेन्द्र भवन का निर्माण कराया जाएगा।बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।





