प्रतिनिधि,दुमका। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा एवं जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार के देखरेख में सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया।मुखिया योगेश मुर्मू नें आम सभा का आयोजन तथा समिति के माध्यम से सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन करने में अहम भूमिका निभायी।





राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के अधीन प्रत्येक गांव में ग्राम स्तरीय सिदो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन सभी पंचायतो में किया जाना है।





सभा में सर्वसम्मति से सभी सदस्य द्वारा सिदो कान्हू युवा खेल क्लब के अध्यक्ष-अग्निसियस टुडू ,उपाध्यक्ष सोना लाल किस्कू एवं सचिव बबलू मुर्मू एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप टुडू, वीरेंद्र टुडू, नरेश राणा, पीयूष हेम्ब्रम, पोलूश हेम्ब्रम, मनोज टुडू सुमित्रा हांसदा, घोना हांसदा, होपना टुडू, अजय मुर्मू , रमेश हांसदा कुमारी, का चयन सर्वसम्मति से किया गया।मौके पर ग्राम के बड़ी संख्या में नौजवान एवं नागरिक उपस्थित थे।