प्रतिनिधि,दुमका। रविवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा एवं जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार के देखरेख में दूसरा सिद्धों कान्हू युवा खेल क्लब का गठन किया गया।





मुखिया पायल हांसदा ने आम सभा का आयोजन तथा समिति के माध्यम से सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का चयन करने में अहम भेमिका निभायी।





राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा राज्य के ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार के अधीन प्रत्येक गांव में ग्राम स्तरीय सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब का गठन सभी पंचायतो में किया जाना है।





सभा में सर्वसम्मति से सभी सदस्य द्वारा सिध्दो कान्हू युवा खेल क्लब के निम्नांकित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया।अध्यक्ष दिनेश मरांडी,उपाध्यक्ष जुनूस मुर्मू ,सचिव वीरेन मोहली कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दिलीप हेम्ब्रम, बाबुल हेम्ब्रम, नीरज मरांडी, शीलवती हेम्ब्रम, वसंती मरांडी, जोएल हेम्ब्रम, माणिक हांसदा, मनीष हेम्ब्रम, लक्ष्मण राम, रंजीत मुर्मू, रोहिंन हांसदा, राजा बाबू हेम्ब्रम का चयन सर्वसम्मति से किया गया।मौके पर ग्राम के सभी नौजवान एवं नागरिक उपस्थित थे |