प्रतिनिधि,सिंदरी।प्रखंड विकास सह अंचल कार्यालय बलियापुर पणन पदाधिकारी मदन मोहन सिंह से संवाददाता के द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि जन वितरण प्रणाली सुचारू रूप से रहे। दुर्गा पूजा पर्व में सभी कार्डाधारियों को 20 अक्टूबर तक बुलाकर राशन वितरण करना है।हमारी कोशिश होगी कि जन वितरण प्रणाली में ज्यादा से ज्यादा कार्ड धारियों को राशन मिल सके।





श्री सिंह ने कहा कि ग्रीन कार्ड वाले को फरवरी-मार्च का राशन दिया जा रहा है एवं पीएच को 4 किलो चावल 1 किलो गेहूं अंतोदय को 28 किलो चावल एवं 7 किलो गेहूं दिया जा रहा है। बलियापुर प्रखंड में लगभग 99 जन वितरण दुकानदार कार्यरत थे, जिसमें 6 को सस्पेंड किया गया है।





जन वितरण दुकानदार गानू प्रसाद राजवार जगदीश पंचायत ने बताया कि एनएफएसए का कमीशन जुलाई तक मिला है एवं पीएमजीकेवाई का नौ महीने का कमीशन बाकी है। आज जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। समय पर कमीशन नहीं मिलने भुखमरी के शिकार हो रहे हैं एवं परिवार चलाने में असमर्थ हैं। बच्चों को सही शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं। झारखंड सरकार सही समय पर कमीशन देने की उचित व्यवस्था की जाए।