देव दीपावली पर नमामि गंगे ने गंगा स्वच्छता के लिए किया जागरूक
जल संरक्षण की महत्ता को बतलाता है देव दीपावली पर्व
नमामि गंगे घाट पर गूंजा बंद करो पॉलिथीन, साहिबगंज को बनाओ ग्रीन और क्लीन
प्रतिनिधि, साहिबगंज। भारतीय संस्कृति की आत्मा गंगा को स्वच्छ बनाने एवं पॉलीथिन मुक्त करने को लेकर देव दीपावली के दिन नमामि गंगे घाट पर जिला गंगा समिति साहिबगंज नमामि गंगे के सदस्यों ने स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया।पॉलिथीन में पूजन सामग्री भर कर गंगा में प्रवाहित कर रहे लोगों को ऐसा न करने की अपील की गई।नमामि गंगे घाट पर लोगों को जागरुक करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया।लाउडस्पीकर से गंगा सेवक अजय पांडे, डॉ रणजीत कुमार सिंह, प्राचार्य मॉडल कॉलेज राजमहल सह सदस्य ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें गंगा का संरक्षण करना होगा।गंगा में प्रवाहित होने वाला पॉलिथीन हमारे हेल्थ को ही नहीं बल्कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।साहिबगंज में गंगा प्रदूषण के चुनिंदा कारणों में नाली का दूषित पानी,पॉलिथीन भी है।पॉलिथीन में पूजन सामग्री भर कर गंगा में प्रवाहित कर देना लोगों को परंपरा की दृष्टि से भले ही उचित लगता होगा,लेकिन मां गंगा की सेहत की दृष्टि से यह भारी पड़ रहा है।पॉलीथिन प्लास्टिक थर्मोकोल का प्रयोग अब पूर्णतया बंद होना चाहिए।गंगा स्वच्छता की शपथ लेकर लोगों ने कहा कि नहीं रुकेंगे हम स्वच्छ करेंगे।कार्तिक पूर्णिमा पर नमामि गंगे घाट पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित स्नानार्थियों को डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि देव दीपावली का पर्व जल संरक्षण की महत्ता को बतलाता है।मां गंगा भारतवर्ष के लिए जीवन प्रदायिनी है।रोजाना करोड़ों लोगों की आजीविका गंगा पर आश्रित है।
डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि पूरे उत्तर भारत का पर्यटन गंगा पर केंद्रित है।गंगा की वजह से ही हम सात समुंदर पार तक को आकर्षित करने वाले देव दीपावली का आयोजन कर पाते हैं।भारत वासियों को गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी है।
मुख्य रूप से डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार,नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत,सिटी मैनेजर बृजेश कुमार,पूरे धार्मिक अनुष्ठान से गंगा आरती पुरोहित अजय पांडे, विजय पांडे, देवेंद्र पांडे ने किया। नगर पालिका से मनोज कुमार स्वास्थ विभाग से आदित्य कुमार परहारी सुनील कुमार अन्य लोगों ने गंगा आरती में शामिल हुए।





