देवरी डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज को लेकर आंदोलन पर लगा विराम, चतरा पंहुचे सेना के मेजर





युद्धाभ्यास केवल बिहार के गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र में होगी:मेजर





प्रतिनिधि,चतरा। फील्ड फायरिंग रेंज को लेकर हो रहे आंदोलन पर शुक्रवार को विराम लगता नजर आया। समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता कार्यालय में शुक्रवार को सेना के मेजर रोप दास ने पवन कुमार मंडल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों के बीच देवरी डुमरी फिल्ड फायरिंग रेंज को लेकर चर्चा हुई।





मेजर रोप दास ने बताया कि युद्धाभ्यास केवल बिहार राज्य के गया जिला स्थित बाराचट्टी क्षेत्र में ही होगा।चतरा जिला में जिला प्रशासन की सहमति से आर्मी का केवल मूवमेंट होगी। कहा की जिले के चार प्रखंडों में चिन्हित 321 मौजों में से किसी भी ग्रामीण की एक इंच भूमि नहीं ली जाएगी। न ही किसी ग्रामीण को विस्थापित नहीं किया जाएगा। क्षेत्र की जनता को घबराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है।





रोप दास ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के मूवमेंट के लिए जिले की कान्हाचट्टी अंचल के 117 मौजा, चतरा अंचल के 50 मौजा, इटखोरी अंचल के 47 मौजा और हंटरगंज अंचल के 107 मौजा को चिन्हित किया गया है।इस पर विचार विमर्श के लिए कार्यक्रम निर्धारित की गई है,जिसमें जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और आर्मी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 21 अगस्त को कान्हाचट्टी अंचल, 22 अगस्त को हंटरगंज अंचल, 23 अगस्त को चतरा अंचल और 24 अगस्त को इटखोरी अंचल में जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन की गलतफहमी को दूर किया जाएगा।