प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध शराब भठ्ठियों को ध्वस्त किया गया।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में जपुआ व इसके आस पास के जगहों पर 100 किलो से अधिक शराब बनाने में प्रयुक्त जावा महुआ को नष्ट किया गया।





थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि,त्यौहार में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में काम हो रहा है।होली में लड़ाई झगड़े के अधिकांश मामलों में शराब बड़ा कारण बनता है।शांति व शौहर्दपूर्ण होली सम्पन्न कराने के लिये शराब के अवैध कारोबारियों व हुड़दंगियों की पहचान की जा रही है।अभियान में एसआई विकाश सेठ के अलावा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।