प्रतिनिधि,चौपारण। दैहर(चौपारण) प्रखंड के द दैहर पंचायत अवस्थित कमला माता मंदिर प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आयोजकों के द्वारा प्रवचन हेतु पूज्य देवी प्रतिभा जी को बुलाया गया है। बुधवार को प्रवचन मंच का उद्घाटन बरही विधायक सह सभापति निवेदन समिति अकेला यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर जौनपुर मुखिया जानकी यादव, दैहर पंचायत मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां, विधायक प्रतिनिधि श्री रामफल सिंह, संजय सिंह, राम कुमार पांडेय, दैहर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी नागेंद्र कुमार, दहर दुर्गा पूजा में विशेष योगदान देने वाले कैलाश पांडेय कोषाध्यक्ष करुणाकर पांडेय, दैहर दुर्गा पूजा समिति के सचिव सुरेश कुमार दांगी, उपाध्यक्ष श्री विनोद राय समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रवचन मंच के उद्घाटन के उपरांत पूज्य देवी प्रतिभा जी का प्रवचन आरंभ हुआ।





