दो गाय तस्करों को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस को सौंपा,भेजे गए जेल





बड़ी ही क्रूरता से दो गायों को ओमनी गाड़ी में लाद कर ले जा रहे थे तस्कर:ग्रामीण





प्रतिनिधि,बड़कागांव। रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक ओमनी वैन गाड़ी नो. बिटीम 5547 में दो युवकों द्वारा बड़े ही क्रूरतापूर्वक दो गायों को आंगो पंचायत से चोरी कर लाद कर ले जाया जा रहा है। यह बात तलसवार एवं आंगो पंचायत में आग की तरह फैल गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आंगो देवगढ़ से ही गाड़ी का पीछा किया परंतु चकमा देकर गाड़ी तीव्र गति से भागते हुए पतरा मोड़ पहुंचा।वहां पर भी रोकने का प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया परंतु वहां भी चकमा देते हुए तीव्र गति से गाड़ी भगा दिया। वहीं से ग्रामीणों ने पीछा करते हुए कोयलंग परेवातरी में दोनों को पकड़ा जहां ग्रामीण ने देखा कि उक्त ओमनी वैन में दो गायों को बड़े क्रूरतापूर्वक चारों पैरों को एक साथ मिलाकर बांधा हुआ था। साथ ही साथ दोनों गायों को मुंह एवं सर भी खींचकर एक साथ बांधकर सुलाया हुआ था,जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों गायों को मुक्त कराया गया।





उक्त वैन में एक ड्राइवर मुदस्सिर अहमद उम्र लगभग 35 वर्ष पिता बशीर अहमद एवं दूसरा मोहम्मद दानिश रजा उम्र 28 वर्ष पिता स्व. अब्बास दोनों ग्राम बलिया थाना बड़कागांव निवासी है। पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपी अपना नाम एवं पता सही-सही नहीं बता रहा था ना ही जानवरों को कहां ले ला रहा है वह भी नहीं बता पाया है। ग्रामीणों के द्वारा जब कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी कर लाने एवं जानवर को कटिंग में भेजने का बात को कबूल किया। उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा बड़कागांव थाना को सूचना दिया गया। जहां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़कर बड़कागांव थाना ले जाकर दोनों पर मामला दर्ज करते हुए कांड संख्या 317/23 धारा 414 / 34 भादवी 12 / 13 झारखंड गोवंशिए पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 एवं 11 डी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के द्वारा दोनों पशु तस्कर मुदस्सिर अहमद एवं मोहम्मद दानिश को जेल भेज दिया गया।