प्रतिनिधि,रामगढ़। दो दिवसीय कुष्ठ प्रशिक्षण सह कार्यशाला का समापन गुरुवार को सिविल सर्जन सभा कक्ष में सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद के अध्यक्षता में हुआ।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आरंभ सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर तूलिका रानी, स्टेट लेप्रोसी कंसल्टेंट डॉक्टर सिद्धार्थ बिसवाल एवं डॉ गौतम कुमार, स्टेट कोऑर्डिनेटर काशीनाथ चक्रवर्ती के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर सिविल सर्जन रामगढ़ के द्वारा उपस्थित सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग एवं इसके बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं जिला कुछ निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डॉक्टर तूलिका रानी ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं संतुलित आहार नियमित व्यायाम, और विशेष रूप से स्वस्थ रहने तथा कुष्ठ रोग से बचाव संबंधित जागरूकता पर विशेष जानकारी आमजानो को देने को कहा। मौके पर डॉक्टर गौतम कुमार (डीएफआइटी) झारखंड रांची के द्वारा सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समक्ष कुष्ठ रोगी की शारीरिक जांच करते हुए उन्हें कुष्ठ रोग की जांच करने संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज, डीआरसीएचओ डॉक्टर शशी भूषण खालको, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर अजय चौधरी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम सामान्य रंजीत कुमार, जिला डाटा प्रबंधक रेशमी आनंद, काय चिकित्सक शसावंत कुमार ठाकुर, जिला कार्यक्रम सहायक अमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।





