विशेष संवाददाता,रांची। वाइड ग्लोब एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड एवं रांची जिला मलखंभ संघ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्व. विश्वामित्र पांडेय मेमोरियल मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड मलखंभ एकेडमी, बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर 02, धुर्वा में प्रारंभ हुआ।





इस अवसर पर प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अथिति वाइड ग्लोब एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कौशल कुमार पांडेय , झारखंड राज्य मलखंभ संघ के सचिव अजय झा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के स्वयंसेवक शुभम चौधरी ,रांची जिला योग संघ कि सचिव रजनी बक्शी संयुक्त रूप से स्व. विश्वामित्र पांडेय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर, मलखंभ पोल की पूजा कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।इस अवसर पर इस्तियाक अंसारी, दिव्या रानी, संजय कुमार, सौम्या कुमारी, कौशिक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।





प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है





बालक वर्ग में (अंडर 12 )





प्रथम स्थान पर सतवीर कुमार दास रहे, वहीं ,दूसरे स्थान पर रणवीर कुमार दास रहे एव तृतीय स्थान पर आकाश कुमार रहे।





बालक वर्ग (अंडर 14)





प्रथम स्थान पर शिवाय कुमार रहे, द्वितीय स्थान पर अनमोल कुमार रहे वहीं, तीसरे स्थान पर अंकित बेथा रहे।





बालक वर्ग में ( अंडर 16)





प्रथम स्थान पर पिंटू कुमार रहे, दुसरे स्थान पर रोहित कुमार रहे वहीं ,तीसरे स्थान पर संजू मिंज रहे।





वहीं, बालिका वर्ग में (अंडर 12)प्रथम पुरस्कार संस्कृति कुमारी, द्वितीय स्थान हंसिका कुमारी, तृतीय स्थान पर रहे।





बालिका वर्ग में (अंडर 14 )





प्रथम स्थान पर आरुषि कुमारी द्वितीय स्थान पर चंदन कुमारी और तीसरे स्थान पर ऋतिका कुमारी रही।





बालिका वर्ग (अंडर 16)





प्रथम स्थान पर द्वितीय स्थान पर साक्षी कुमारी, तृतीय स्थान पर लवली कुमारी रहे।





यह जानकारी रांची जिला मलखंभ संघ के सचिव आशुतोष द्विवेदी ने दी।