प्रतिनिधि,सिंदरी। जियालगोरा स्टेडियम में आयोजित 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिवसीय सासंद खेल महोत्सव विभिन्न प्रतिस्पर्धा के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ,जिसका उदघाटन केन्द्रीय संस्कृति एवं सांसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एंव किक्रेटर सौरभ तिवारी द्बारा किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 6 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया, इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह एंव विधायक राज सिन्हा के उपस्थिति में कई राष्ट्रीय एंव अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बीआईटी सिंदरी की छात्रा राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुराधा गुप्ता को सम्मानित किया गया।





इस अवसर पर बीआईटी के निदेशक डॉ. डी. के. सिंह, डॉ. घनश्याम और डॉ. आर. के. वर्मा ने अनुराधा की हौसला बढ़ाई और सरहाना की।