प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना कांड संख्या 32/2021 में फरार अफीम तस्कर को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत गिद्धौर थाना कांड संख्या 32 /2021 में मामला दर्ज था।गिरफ्तार अभियुक्त राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल खुर्द निवासी अर्जुन राणा के 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जा रहा है।





थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि अभियुक्त पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा था।इसकी गिरफ्तारी इसके पैतृक घर से किया गया। इसके विरुद्ध थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है।इसकी गिरफ्तारी पुलिस अवर निरीक्षक टिकवानंद भगत के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा किया गया है।