प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव में दो समुदायों के बीच स्थाई रूप से शांति स्थापित करने को लेकर उर्दू कन्या विद्यालय मुस्लिम मोहल्ला मध्य पंचायत बड़कागांव में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने किया। मौजूदा समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए निदान किया गया।शांति पूर्वक एक दूसरे के भावनाओं को सम्मान करते हुए साथ रहने का विश्वास दिलाया। साथ ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है,जिस पर अंकुश लगाने के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।





इस कमेटी में 5 सदस्य मुस्लिम समुदाय एवं पांच सदस्य राणा मोहल्ला के द्वारा नामित किया गया है। भविष्य में होने वाली अराजकता एवं असामाजिक तत्वों पर कमेटी नजर रखेगी एवं आपसी भाईचारा का परिचय देते हुए समस्याओं का निदान करेगी।





मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, मुखिया मो. तकरीमुल्लाह खान, सदर मो. खुर्शीद आलम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. इब्राहिम, मो. अजीमुद्दीन, सुरेश राणा, छक्कन प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, मजहर मलिक, मो. शहजाद, मेवालाल नाग, प्रभु राणा, सुभाष राणा, संतोष राणा, हीरालाल प्रजापति के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे।