धनबाद पुलिस ने कोयला कारोबारी प्रवीण राय हत्याकांड का किया खुलासा,छह आरोपी गिरफ्तार
हर्ल एचआर विक्रांत और सिंदरी के लायंस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रमेश शर्मा के घर पर खड़ी कार पर गोलीबारी करने वालों का भी खुलासा
प्रतिनिधि,धनबाद। धनबाद जिले में हुए कोयला ट्रांसपोर्टर प्रवीन राय हत्याकांड सहित पुलिस ने तीन कांडो का खुलासा किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि 14 जून पाथरडीह थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य सरगना धर्मेंद्र सिंह है जो प्रवीन राय हत्या कांड को अंजाम दिया।
धनबाद के पाथरडीह थाना क्षेत्र में 14 जून को ट्रांसपोर्ट प्रवीण राय हत्याकांड और सिंदरी के हर्ल कंपनी के एचआर विक्रांत के घर पर गोली कांड के साथ-साथ सिंदरी के ही रहने वाले एफसीआई के एफडी क्वार्टर के घर के बाहर खड़ी कार पर हुए गोली कांड मामले में 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा एवं कारतूस और एक पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। वहीं चासनाला में हुए प्रवीन राय हत्या में शामिल भीम सेन गुप्ता, गौतम कुमार सिंह,धर्मेंद्र सिंह ये तीनो प्रवीण हत्याकांड में शामिल हैं। ये सभी अपना खुद का गैंग बनाना चाहते थे। वहीं घटना में शामिल एक और आरोपी धीरज सिंह अभी भी फरार हैं।
धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया की अभी कई अन्य अपराधियों के धर पकड़ के लिए टीम छापेमारी कर रही है। मुख्य आरोपी धीरज सिंह एवं प्रवीण में पहले से ही व्यापार को लेकर दुश्मनी थी। पकड़े गए आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।





