प्रतिनिधि,बालूमाथ। मगध परियोजना में वीपीआर कंसोर्टियम के प्रांगण में स्थित क्रिकेट मैदान में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन कर वीपीआर कंसोर्टियम के साथ एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। मगध-संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ ने मगध परियोजना की टीम का नेतृत्व किया।





टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीपीआर की टीम ने पूरा 16 ओवर खेलते हुए 3 विकेट खोकर 269 रन बनाई। जवाबी पारी खेलते हुए मगध परियोजना की टीम 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 118 पर ऑल आउट हो गई,जिससे वीपीआर कंसोर्टियम ने 151 रनो से मैच को जीत कर विजेता का खिताब जीता।





वीपीआर की टीम से गुदीवाड़ा नायडू ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखते हुए 30 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली,जिसमें उन्होने 12 छक्के लगाए और सबसे ज्यादा छक्के लगाने का खिताब भी अपने नाम किया। पवन रेड्डी ने भी अपनी टीम के लिए 23 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली एवं गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी लिए।प्लेयर आफ द मैच का खिताब पवन रेड्डी बने।





मगध परियोजना की टीम से नन्द किशोर भोगता ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। अभिषेक आनंद,उप प्रबंधक कार्मिक, सत्यनारायन प्रसाद, प्रबन्धक खनन और अन्य कर्मी मगध परियोजना के क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। मगध परियोजना के परियोजना पदाधिकारी एस. सत्यनारायणा, खान प्रबंधक मो. अकरम, वीपीआर के मैनेजर जी. श्रीनिवास रेड्डी सहित वरिष्ठ अधिकारीयों ने विजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की। मैच के अंपायर साजिद अख्तर और बी. नायडू रहे।





मौके पर परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी, वीपीआर के अधिकारी एवं कर्मी,आस-पास के ग्रामीण,रैयत एवं अन्य उपस्थित रहे।