नक्सलियों ने मचाया उत्पात,बम से उड़ाया रेलवे ट्रैक,कई ट्रेनों के बदले रूट
नक्सलियों ने मचाया उत्पात,बम से उड़ाया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनों के बदले रूट <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

लातेहार/चाईबासा।नक्सली नेता प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के विरोध में भारत बंद पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया।लातेहार और चाईबासा में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया है।नक्सलियों ने खूंटी जिले में भी पोस्टर चिपकाकर अपनी आमद दर्ज कराई है।नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया है।
इस कारण कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया हैं, तो कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। राहत कार्य जारी है।
शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में माओवादी संगठनों की विभिन्न इकाईयों ने 15 नवंबर से प्रतिरोध दिवस मना रही है।शुक्रवार को इसका आखिरी दिन था, जबकि 20 नवंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है।इसी बीच माओवादियों ने झारखंड में अपने सबसे सॉफ्ट टारगेट रेल को अपना निशाना बनाया।बीती रात लगभग 12:50 बजे धनबाद रेल मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड के रिचुघुटा डेम स्टेशन के बीच अप और डाउन लाइन पर माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर रेल पटरियों को उड़ा दिया है।
इस वजह से ट्रेनों का रूट बदला गया है। 18636 सासाराम-रांची जो सासाराम से 20.11.2021 को चलेगी, वो सोननगर- गढ़वा- टोरी के बदले भाया सोननगर - गया- कोडरमा - नेसुबोगोमो - राजाबेरा- मुरी होकर चलेगी। 08310 जम्मूतवी- सम्बलपुर स्पेशल जो 18.11.2021 जम्मू तवी से चली है, वो गढ़वा- बरकाकाना के बदले भाया गया- कोडरमा-नेसुबो गोमो- राजाबेरा होकर चलेगी. 03364 डिहरी आन सोन बरवाडीह स्पेशल एवं 03362 बरवाडीह- नेसुबोगोमो स्पेशल को रद्द कर दिया गया है।
नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने भारत बंद के दौरान शुक्रवार की देर रात चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ स्टेशन के पास डाउन लाइन पोल संख्या 323 के पास डाउन लाउन में दो आईईडी विस्फोट कर पटरी को उड़ा दिया है। घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है, जिसके बाद से दोनों लाइनों पर रेल परिचानल ठप हो गया है।घटना की सूचना पर रेल पुलिस, आरपीएफ, जिला पुलिस, सीआरपीएफ समेत काफी संख्या में सुरक्षा बल के जवान घटना स्थल की ओर रवाना हो गये हैं।
विस्फोट के बाद नक्सलियों ने रेल लाइन के आसपास बैनर लगाये गये हैं।विस्फोट के बाद शुक्रवार देर रात दो बजे डाउन लाइन में गुजर रही डाउन मुम्बई-हावड़ा मेल को सोनुवा-लोटापहाड़ के बीच डाउन पोल संख्या 327 के पास अचानक रोक दिया गया।तब से सुबह सात बजे तक मेल ट्रेन आसनतलिया गांव के पास सुनसान जगहों पर खड़ी कर दी गई।सुनसान जगह पर ट्रेन को खड़ी हो जाने से यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इन सबके बीच झारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर अपनी अपनी आमद दर्ज करायी है।ब्लॉक चौक रनिया में किसान दा और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपका कर गिरफ्तारी का विरोध जताया। थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर रनिया थाना द्वारा लगाए गए बोर्ड में भी नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया इससे लोगों में दहशत है।
संबंधित ख़बरें

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

