पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा है कि ठंड बढ़ गई है,लेकिन हरेक साल नगर निगम को बोलना पड़ता है तब कहीं जाकर अलाव की व्यवस्था होती है।गरीब लोग आज भी कई चिन्हित जगहों पर रात भर रहते हैं,सोते भी वहीं हैं।वहीं सभी हॉस्पिटल,झंडा मैदान शेड, जेपी चौक के पास,कालीबाड़ी,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,बड़ा चौक, हुट्टी बजार,बरवाडीह मोड़,भंडारीडिह के आसपास आदि जगहों पर रात को लोग देखे जाते हैं। इन जगहों के अलावा मातृत्व सदन, सभी हॉस्टल आदि जगहों पर अलाव की जरूरत है।जिला प्रशासन इसको तत्काल करवाने का प्रयास करें।संज्ञान में ले और कार्यक्रम लगातार ठंड भर चलायी जाए।उन्होंने कहा कि साथ ही साथ सभी वार्डो में गरीब घरों को चिन्हित कर चार-चार कंबल देना शुरू करें।





माले नेता ने कहा कि जितनी परिवार हैं, उतना कंबल देने का प्रयास करें।रात में एक दो जगह खिचड़ी बनवाने का प्रयास करें,ताकि कोई भूखे भी नहीं सोए।ऐसा करने से आमलोगो को आराम मिलेगी और ठंड में राहत मिलेगी,गरीब दुआएं देंगे।माले नेता श्री सिन्हा स्वयं सेवी संस्थाओं तथा समाजसेवियों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की है।