रांची। एक्वा ग्रीन ए 78 में वाटर-ग्रीन बेस लेयर पर ओप्पो का पहला डायमंड मैट्रिक्स डिज़ाइन तैयार करने के लिए डबल-लेयर प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है। मिस्ट ब्लैक वर्ज़न में शुद्ध ब्लैक बेस पर यलो-ग्रीन का स्पर्श है, जो फोन को अद्वितीय मैटलिक ग्लॉस प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में 2.5डी राइट-एंगल्ड मिडिल फ्रेम के साथ अल्ट्रा-स्लिम रेट्रो डिज़ाइन और स्मूथ एज़ हैं, जो इस फोन को स्लीक और पकड़ने में आरामदायक बनाती हैं। इसका मूल्य 17,499 रुपए है और यह 1 अगस्त से मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स, ओप्पो ई-स्टोर एवं फ्लिपकार्ट पर बिकना शुरू हो गया है।
टॉप-लेवल के एंटरटेनमेंट के लिए इमर्सिव ऑडियो-विज़्युअल ओप्पो ए 78 उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो ऑन-द-गो रहते हुए एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इसके एमोलेड स्क्रीन में डीप ब्लैक, बेहतरीन कंट्रैस्ट और जीवंत कलर्स हैं। इसके 6.4 ईंच के क्रिस्प एफएचडी+ डिस्प्ले की विशेषताएं हाई एंड के स्मार्टफोन के बराबर हैं। इसमें स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट, गेम्स खेलते हुए तीव्र टच रिस्पॉन्स के लिए 180 हर्ट्ज़ तक का टच सैंपलिंग रेट और एक स्मार्ट एडैप्टिव बैकलाइटिंग है, जो विभिन्न तरह की रोशनी के वातावरण में समझदारी से एडजस्ट हो जाती है।इसलिए यूज़र्स घंटों तक आसानी से बिंज़वॉच कर सकते हैं और आंखों को बिना थकान के काफी देर तक गेम्स खेल सकते हैं।इसके अलावा, ए 78 के एल1 वाईडवाइन सर्टिफिकेशन के साथ यह सभी मेनस्ट्रीम वीडियो प्लेटफॉर्म्स से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए इसमें रियल ओरिज़नल साउंड टेक्नॉलॉजी के साथ ड्युअल स्टीरियो स्पीकर हैं, जो डिराक द्वारा जांचे गए हैं। इनसे आप चाहे संगीत सुन रहे हों, वीडियो देख रहे हों, या गेम्स खेल रहे हों, आपको बहुत ही इमर्सिव सराउंड साउंड का अनुभव मिलता है। इस हैंडसेट में अल्ट्रा वॉल्यूम मोड है, जिसकी मदद से यूज़र्स स्पीकर के लेवल को 200 प्रतिशत तक ले जाकर शोरगुल में भी स्पष्ट ऑडियो सुन सकते हैं।





